बांका: फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर 4 अंचल अधिकारियों से जवाब तलब, वेतन पर लगाया गया रोक
Banka, Banka | Jun 13, 2026 फार्मर रजिस्ट्री कार्य में धीमी प्रगति पर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। शनिवार की सुबह 11 बजे डीएम के निर्देश पर बांका, बाराहाट, धोरैया और फुल्लीडुमर के अंचल अधिकारियों से दो दिनों में स्पष्टीकरण मांगा गया है। समीक्षा में कार्य संतोषजनक नहीं मिलने पर यह कार्रवाई की गई है। चेतावनी दी गई है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार अनुशासनिक कार्रवाई होगी।