🌱 विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल 🇮🇳
विकसित भारत जी-राम-जी (VBG-RAM-G) अंतर्गत दुर्ग संभाग स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 15 एवं 16 जून 2026 को किया गया।
प्रशिक्षण में दुर्ग संभाग के विभिन्न जिलों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विकसित ग्राम पंचायत योजना (VGPP) के उद्देश्यों, ग्राम स्तरीय योजना निर्माण, स्थानीय आर्थिक विकास, ग्रामीण आजीविका सशक्तिकरण, सतत विकास एवं नवाचार आधारित ग्रामीण परिवर्तन के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
आत्मनिर्भर, समृद्ध और भविष्य के लिए तैयार ग्राम पंचायतों के निर्माण हेतु यह प्रशिक्षण ग्रामीण विकास को नई दिशा देने वाला साबित होगा।
#ViksitBharat #VBGRAMG #VGPP #GramPanchayat #RuralDevelopment
@prdcggov
Durg, Chhattisgarh | Jun 15, 2026