परिहार: बेला बाजार में सड़क पर जलजमाव बना लोगों के लिए मुसीबत,राहगीरों और दुकानदारों को हो रही परेशानी
बेला बाजार में सड़क पर जलजमाव की समस्या लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। हाल की बारिश के बाद कई स्थानों पर पानी जमा रहने से राहगीरों, वाहन चालकों और दुकानदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जलभराव के कारण कीचड़ और फिसलन की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जलनिकासी की