सुपौल: सुपौल समाहरणालय में जिला पदाधिकारी ने उर्दू अनुवादकों को नियुक्ति पत्र दिए
Supaul, Supaul | Mar 29, 2025 आज शनिवार के दिन 11:00 सुपौल जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने 26 सहायक उर्दू अनुवादकों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया है। सहायक उर्दू अनुवादक के रिक्त पदों पर पुनरीक्षित वेतन लेवल में नियुक्त व विभिन्न कार्यालय में पद स्थापित किया गया है। इस मौके पर उपस्थित अपर समाहर्ता रशीद कलीम अंसारी अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी अनुराग कुमार, एवं अन्य कर्मी मौजूद है।