भरथना: भरथनापालीखुर्द में लाइब्रेरी का शुभारंभ, ग्रामीण छात्रों को मिला नया अध्ययन केंद्र
भरथना ग्राम पालीखुर्द में ग्रामीण छात्रों के लिए लाइब्रेरी की सोमवार दोपहर 4 बजे शुरुआत की गई, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर माहौल मिलेगा। उद्घाटन एसडीएम काव्या सी ने किया। उन्होंने कहा कि इस पहल से गांव के छात्रों को शहर जाने की जरूरत कम होगी और वे यहीं रहकर बेहतर तैयारी कर सकेंगे। स्थानीय लोगों ने इस पहल को सराहनीय बताया।