अररिया: परमान सभागार में डीएम की अध्यक्षता में N CORD की जिला स्तरीय बैठक आयोजित, नशीली पदार्थों की रोकथाम के निर्देश दिए गए
Araria, Araria | Jun 23, 2026 जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में नारको कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCord) की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, जागरूकता अभियान तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।