हुज़ूर: भोपाल: गौतम नगर से लापता नाबालिग मामला उलझा, 32 वर्षीय महिला पर अपहरण का आरोप
Huzur, Bhopal | Jul 5, 2025 भोपाल गौतम नगर से चार दिन पहले लापता हुए 17 साल 10 महीने के एक नाबालिग का मामला अब रहस्यमयी मोड़ ले चुका है। परिजनों ने 32 वर्षीय एक महिला पर नाबालिग के अपहरण का आरोप लगाया है। परिजनों का दावा है कि महिला ने नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाया और जबरन शादी करने का दबाव बना रही थी।