लगभग दो दिन पूर्व महरौनी के मुख्य बाजार में एक कपड़ा व्यापारी के यहां एक युवक ने ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर व्यापारी के साथ लगभग 4500 रु की ठगी की है। जिसका सीसीटीवी रिकॉर्ड सामने आया है। उक्त मामले से स्थानीय दुकानदारों में काफी आक्रोश है। उन्होंने संबंधित जिम्मेदारों से मामले को संज्ञान लेते हुए आरोपी को चिन्हित कर ठोस कार्यवाही किए जाने की मांग की है।