देवेंद्रनगर: संभागायुक्त ने की राजस्व महाअभियान के क्रियान्वयन की समीक्षा शाहनगर एसडीएम एवं तहसीलदार न्यायालय का किया निरीक्षण।
संभागायुक्त डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत ने आज शाहनगर पहुंचकर जिले मे आगामी 29 फरवरी तक संचालित होने वाले राजस्व महाअभियान के क्रियान्वयन की समीक्षा की। जनपद पंचायत शाहनगर के सभाकक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिले के सभी राजस्व अधिकारियों से चर्चा कर समय सीमा मे महाअभियान के कार्यों में गति लाने तथा आम नागरिकों के राजस्व प्रकरणों का निराकरण के निर्देश दिये