फतेहपुर: कल्यानपुर के जैती खेड़ा में संदिग्ध अवस्था में युवक ने लगाई फांसी, मौत से परिजनों का बुरा हाल
जैती खेड़ा गांव निवासी राज बहादुर के 40 वर्षीय पुत्र राजू ने संदिग्ध अवस्था मे घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर में सभी का रो-रो कर हाल बेहाल होता रहा। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलती ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया।