सीतापुर: रामपुर मथुरा इलाके में गौशाला में गायों की दुर्दशा उजागर करने पर युवकों को पड़ा महंगा, दबंग प्रधान ने लगवाई बैठक
जनपद के रामपुर मथुरा इलाके में गौशाला में गायों की दुर्दशा को उजागर करना कुछ युवकों को महंगा पड़ गया बताया जा रहा है की गौशाला में पहली अवस्थाओं का वीडियो बनाने पर नाराज होकर दबंग प्रधान ने पुलिस के साथ मिलकर थाने में ले जाकर युवकों से उठा बैठक लगवाई जिसका वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया हालांकि पुलिस मामले में जांच की बात कह रही है।