मैनपुरी: आवास विकास कॉलोनी में पानी की सप्लाई बंद होने से लोग परेशान #jansamasya
मैनपुरी नगर पालिका क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी में 2 दिन से पानी की सप्लाई बंद होने से स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया की करीब 1 महीने से पानी की सप्लाई कम आ रही है लेकिन अब दो दिन से बिल्कुल भी पानी नहीं आ रहा है। जिससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।