चरखारी: चरखारी CHC में मानवता शर्मसार, मृत बच्चे की डिलीवरी पर आशा ने वसूले ₹3000, CM हेल्पलाइन पर की शिकायत
चरखारी सीएचसी केंद्र के महिला विंग में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां मृत बच्चे की डिलीवरी के नाम पर आशा बहू धनवती ने प्रसूता अंबेश के पति धर्मेंद्र निवासी बम्हौरी बेलदारन से 3 हजार रुपये वसूल लिए। अधीक्षक डॉक्टर विनय पटेल ने बताया कि अस्पताल में आशा बहुओं की दखलंदाजी और दलाली बढ़ गई है। मामले में जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।