विदिशा कोतवाली पुलिस ने शंकरटीला क्षेत्र में हुई चोरी का बुधवार दोपहर 12 बजे खुलासा करते हुए परिवार के ही एक 14-15 वर्षीय किशोर को आरोपी बनाया है। पुलिस जांच में पता चला कि बिना ताला टूटे घर से चोरी हुई थी। पूछताछ में किशोर ने चोरी स्वीकार कर ली, जिसकी निशानदेही पर करीब 7 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए गए।