माखननगर में श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए क्षेत्रीय विधायक, कथा का श्रवण किया
Makhan Nagar, Hoshangabad | May 11, 2026
सोमवार को क्षेत्रीय विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह माखन नगर में स्वर्गीय अनिल पुरोहित की पुण्य स्मृति में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के कार्यक्रम में शामिल हुए इस दौरान विधायक ने व्यास गादी की पूजा अर्चना कर कथा का श्रवण किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे और धार्मिक आयोजन में सहभागिता की।