औरैया: डीएम-एसपी ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
शनिवार की शाम 4 बजे जिलाधिकारी बृजेश कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण और सहायता के उद्देश्य से संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पीड़िताओं के रहने, शौचालय आदि के साथ साथ साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के द