ग्वालियर गिर्द: ज़मीन विवाद में मां-बेटे पर जानलेवा हमला, परिवार के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
जिले के बिजौली थाना क्षेत्र के मुगलपुरा गांव में सोमवार दोपहर आधा दर्जन लोगों ने कुल्हाड़ी और लाठी डंडों से मां बेटे पर हमला कर दिया जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।पता चला है कि विमला देवी और उनके बेटे मनोज का अपने परिवार के ही कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है इस मामले में विवाद बढ़ गया था।