ऊना: मृत्युपरांत भी आत्मनिर्भर बना करनदीप, मुख्यमंत्री योजना से मिला 2 लाख का सहारा
हिमाचल प्रदेश के ऊना के करनदीप ने माता-पिता के निधन के बाद मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना से मिली 2 लाख रुपये की मदद से ‘रॉयल लुक’ सैलून शुरू किया। अब वे महीने में 30-35 हजार की कमाई कर चार युवाओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं। इस योजना का लक्ष्य विशेष जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा, रोजगार के साथ आर्थिक सुरक्षा देना है।