बहराइच: बहराइच एसपी ने थाना दरगाह शरीफ में तैनात अपराध निरीक्षक का किया तबादला
बहराइच एचपी वृंदा शुक्ला ने कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के चलते सोमवार को थाना दरगाह शरीफ में तैनात अपराध निरीक्षक सुरेश कुमार वर्मा के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। एसपी ने आसान त्योहारों के दृष्टिगत थाना दरगाह शरीफ में अपराध निरीक्षक के पद पर तैनात सुरेश कुमार वर्मा को प्रभारी निरीक्षक थाना हरदी बनाया है।