बहराइच: कलेक्ट्रेट पहुंची महिलाओं ने पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
बहराइच कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची महिलाओं ने पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ हो रहे अनुचित एवं असभ्य व्यवहार के विरोध में एक ज्ञापन गृह मंत्री भारत सरकार को संबोधित सौंपा है। महिलाओं ने संदेशखाली, कूचबिहार और उत्तर दिनाजपुर चोपरा में हुई घटना के विरोध में सोमवार को एक ज्ञापन जिलाधिकारी सौंपा है।