बहराइच: जिला बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ताओं ने साधारण सभा की बैठक का किया आयोजन, न्यायिक कार्य से हुए विरत
बहराइच जिला एवं सत्र न्यायालय स्थित जिला बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ताओं ने सोमवार को एक साधारण सभा की बैठक का आयोजन किया। इस बैठक के दौरान अधिवक्ताओं ने सिविल जज प्रवर खंड बहराइच के न्यायालय के चल रहे बहिष्कार पर चर्चा की और बहिष्कार समाप्त करने का निर्णय लिया। वहीं आज न्यायिक कार्य से विरत रहने का भी अधिवक्ताओं ने निर्णय लिया।