बहराइच: फिरोजपुर से थाना रानीपुर पुलिस ने चोरी के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार भेजा न्यायालय
बहराइच की थाना रानीपुर पुलिस ने फिरोजपुर से चोरी के मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त मिट्ठू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त वर्ष 1999 के छोरी के मुकदमे में वांछित चल रहा था जिसके विरुद्ध ऐसीजेएम कोर्ट ने वारंट जारी किया था। जिसके बाद पुलिस ने उसके घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया है और न्यायालय रवाना कर दिया है।