भोगनीपुर के कंचनमट्ठी के निकट मंगलवार की रात आई आंधी से तार विद्युत तार टूट गए। जिससे गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। पूरी रात ग्रामीणों को अंधेरे में गुजारनी पड़ी। ग्रामीणों की सूचना पर बुधवार शाम करीब 5 बजे पहुंचे विद्युत कर्मियों ने मरम्मत कर विद्युत आपूर्त्ति चालू कराई।