सलोन: पूरे कलंदर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, पुलिस घटना की जांच में जुटी
9:5:2026 को 2:00 देर रात डीह थाना क्षेत्र के पूरे कलंदर गांव वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए बृजेश उर्फ गोलू गया हुआ था। जहां देर रात जनवाशे में चारपाई के नीचे युवक को गिरा देख लोगों ने पुलिस को दी सूचना। मौके पर पहुंचे पुलिस सीएचसी सलोन ले गई। सीएचसी सलोन में डॉ ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।