कैराना: कांधला के खंद्रावली गांव निवासी आशु हत्याकांड में मृतक की कथित प्रमिका भी गिरफ्तार, हत्यारे प्रेमी से भी करती थी बात
Kairana, Shamli | May 12, 2026 शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र के गांव खंद्रावली के निकट एक मई की शाम आशु निवासी गांव खंद्रावली घायल अवस्था में पड़ा मिला था, जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। प्रारंभ में यह मामला सड़क दुर्घटना माना जा रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक को गोली मारे की पुष्टि हुई थी। इसके बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया था।