राज्य सरकार के निर्देश पर नगर पालिका कोंडागांव द्वारा कोंडागांव शहर की सभी दुकानों का सर्वे व मैपिंग कार्य शुरू कर दिया गया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिनेश डे ने आज सोमवार शाम 4 बजे बताया कि नगर क्षेत्र के सभी छोटे-बड़े व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के लिए अब ट्रेड लाइसेंस अनिवार्य होगा। नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 127(6)(ग) के तहत प्रत्येक व्यापारी को ...