बांसवाड़ा: चुड़ादा गांव में खेतों में काम करते समय किसान को जहरीले जानवर ने काट लिया, मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम कर सौंपा गया
चुड़ादा गांव में शनिवार सुबह 11 बजे खेतों में काम करने के दौरान किसान को जहरिले जानवर ने काट लिया, आज शनिवार शाम 4 बजे कुशलगढ़ थाना पुलिस के हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार पाटीदार ने बताया कि देवीचंद पुत्र दोलसिंह कटारा निवासी चुड़ादा के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।