बांसवाड़ा: भीलवन राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर बच्चों ने गेट पर तालाबंदी कर जताया आक्रोश, किया प्रदर्शन
तलवाड़ा पंचायत समिति के अंतर्गत भीलवन ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कुल मे शिक्षकों कि कमी को लेकर शनिवार सुबह 11 बजे विद्यालय की छात्र-छात्राओ ने (एबीवीपी)अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र संगठन के पूर्व जिला संयोजक आशीष मकवाना के नेतृत्व में स्कुल के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर आक्रोश जताया। नारेबाजी व प्रर्दशन कर शिक्षकों रिक्त पद भरने कि मांग कि।