बांसवाड़ा: कलेक्ट्रेट परिसर स्थित न्यायालय के बाहर न्यायिक कर्मचारी उतरे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, कैडर पुनर्गठन की मांग
अदालत में विभिन्न पदों पर काम करने वाले न्यायिक कर्मचारी ने आज शनिवार दोपहर 2 बजे अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दी है। प्रदेश व्यापी हड़ताल का असर बांसवाड़ा जिले में भी देखने को मिला। राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के बैनर तले बांसवाड़ा जिले में भी सभी न्यायिक कर्मचारि अनिश्चित कालीन हड़ताल पर उतर गए हैं।