मंझनपुर: पहड़िया गांव में डांट से आहत युवक ने उठाया खौफनाक कदम, कुएं में कूदकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के उरई अशरफपुर स्थित पहाड़िया गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां मामूली डांट-फटकार से नाराज होकर 20 वर्षीय युवक ने अपनी जान दे दी। कृष्ण कुमार पुत्र प्रकाश, जो अविवाहित था और तीन भाइयों व दो बहनों में सबसे छोटा था, गुरुवार शाम शराब पीकर घर पहुंचा था। इस बात को लेकर परिजनों ने उसे डांट-फटकार लगाई थी।