धार: जिले में त्रि-स्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन में 1 सरपंच व 15 पंच के पदों पर निर्विरोध चुनाव हुए संपन्न
Dhar, Dhar | Nov 29, 2024 मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन-2024 (उत्तरार्द्ध) निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया था। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंक मिश्रा ने बताया कि नाम निर्देशन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 25 नवम्बर तक जनपद पंचायतों से प्राप्त जानकारी अनुसार अधिसूचित किये गये समस्त पदों पर 1-1 नाम निर्देशन प्राप्त हुए है।