धार: धार में ट्रैक्टर ट्रॉली खरीदने के नाम पर ₹19.80 लाख की धोखाधड़ी करने का मामला, पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ मामला किया दर्ज
Dhar, Dhar | Nov 29, 2024 धार में ट्रैक्टर ट्रॉली खरीदने के व्यापार में धोखाधडी का मामला सामने आया है। इंदौर के दो लोगों ने धार के एक व्यक्ति को पुराने ट्रैक्टर ट्रॉली खरीदने के व्यापार में जोडने व लाखों का फायदा पहुंचाने के एवज में अलग-अलग बैंक खातों में रुपए जमा करवा लिए। किंतु ट्रैक्टर ट्रॉली नहीं दी, इसके बाद पीडित ने कोतवाली थाने पर कार्यवाही की मांग को लेकर एक आवेदन सौंपा था।