धार: जनपद शिक्षा केंद्र ने सीएम राइज स्कूल में किया विकासखंड स्तरीय दिव्यांग शिविर का आयोजन
Dhar, Dhar | Nov 28, 2024 विश्व दिव्यांग दिवस पर जनपद शिक्षा केंद्र धार द्वारा विकासखंड स्तरीय दिव्यांग शिविर का आयोजन सीएम राइज स्कूल धार के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। शिविर में दिव्यांग बच्चों को विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई तथा पुरस्कार वितरण किए गए।