धार: लाल बाग परिसर में 'हम होंगे कामयाब' अभियान के तहत संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन, महिलाओं को किया गया जागरूक
Dhar, Dhar | Nov 29, 2024 धार में लालबाग परिसर में महिलओं के साथ हो रही हिंसा को रोकने एवं उन्हें जागरूक करने हेतु महिला एवं बाल विभाग से सहायक संचालक भारती डाँगी द्वारा महिलाओं से संवाद किया गया एवं पोर्टल के बारे में जानकारी उपस्थित महिलाओं के साथ साझा की। वही पर्यवेक्षक ओमिका डावर एवं काउंसलर चेतना राठौर के द्वारा वन स्टॉप सखी सेंटर के बारे में जानकारी दी।