हनुमानगढ़: राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस पर 107 पुलिस जवानों को उत्तम, अति उत्तम और सर्वाेत्तम सेवा चिह्न से सम्मानित किया गया
अदम्य साहस एवं समर्पण की प्रतीक राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के मौके पर गुरुवार को पुलिस लाइन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर सेरेमोनियल परेड, उत्तम, अति उत्तम एवं सर्वोत्तम सेवा चिह्न वितरण, पौधारोपण, झांकियां और रक्तदान शिविर आयोजित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत परेड ग्राउंड में सेरेमोनियल परेड से हुई।