हरदोई: हरदोई में बेटी की शादी वाले दिन पिता की अर्थी उठी, शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं
Hardoi, Hardoi | Dec 1, 2025 हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र के जगतपुरवा मजरा खजुरहरा गांव में उस समय माहौल गमगीन हो गया, जब बेटी की शादी के दिन ही पिता की अर्थी उठी। गांव निवासी गयाप्रसाद की इलाज के दौरान मौत हो जाने से परिवार की खुशियाँ मातम में बदल गईं।परिजनों के अनुसार, गयाप्रसाद बीते दिनों एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।