जहाज़पुर: अमरवासी गांव के पास समरा माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न
अमरवासी गांव के पास समरा माता मंदिर में पंच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आज शुक्रवार दोपहर करीब 4 बजे को संपन्न हुआ। इस दौरान मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना की गई और माताजी का भव्य श्रृंगार किया गया। आचार्य कैलाश शास्त्री ने विधि-विधान से पूर्णाहुति कराई। कार्यक्रम में महाप्रसादी भंडारे का आयोजन भी हुआ। आयोजक दिलखुश मीणा ने अतिथियों का स्वागत किया।