शामली: शामली के निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में छोड़ा कपड़ा, जिसके कारण हुई मौत
Shamli, Shamli | May 30, 2026 शनिवार की दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली के दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में 20 मई को थानाभवन क्षेत्र के गांव उस्मानपुर निवासी महिला रितिका को डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया था। महिला का ऑपरेशन किया गया, जहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने महिला की बच्चेदानी निकाल दी और उसके पेट में कपड़ा छोड़ दिया।