जांजगीर: जांजगीर-चांपा में झमाझम बारिश से भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत
आज शुक्रवार की दोपहर 4 बजे मिली जानकारी अनुसार,,जांजगीर-चांपा जिले में तेज गरज-चमक के साथ हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। लगातार हो रही बारिश के चलते लोगों को उमस और भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि कई इलाकों में जलभराव और यातायात भी प्रभावित हुआ।