गभाना: चंडौस पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया, मजिस्ट्रेट के समक्ष कोर्ट में किया पेश
इंस्पेक्टर चंडौस सत्यवीर सिंह ने बताया कि कस्बा चंडौस निवासी अजय पुत्र मुकेश कोर्ट में विचाराधीन मारपीट के मामले में लंबे समय से गैर हाजिर चल रहा था। जिस पर कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ वारंट जारी किया था। कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर बुधवार को पुलिस टीम ने उसके घर पर दबिश देकर पकड़ लिया।