बागेश्वर: जिला कोषागार का अर्धवार्षिक निरीक्षण, बहुमूल्य सामान और अभिलेखों की जांच
जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने बुधवार को जिला कोषागार का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने कोषागार में मौजूद बहुमूल्य सामग्री, महत्वपूर्ण पंजिकाओं और आवश्यक अभिलेखों का विस्तार से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच की।