अररिया: मारपीट कर चाकू से घायल करने वाले बदमाश अब जान मारने की दे रहे हैं धमकी, एसपी को आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार
Araria, Araria | Apr 24, 2026 अररिया में शुक्रवार को एसपी के जनता दरबार में भरगामा थाना क्षेत्र के एक फरियादी ने जमीनी विवाद से जुड़ी मारपीट, चाकूबाजी और लूट की घटना का आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। फरियादी वीरेंद्र यादव ने अपने चचेरे भाई पुहूप लाल यादव पर लगभग 20 दिन पूर्व हुए हमले के बाद काफी डरा और सहमा हुआ है। हालांकि भरगामा पुलिस ने पीड़ित के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर लिया है।