रामपुर: अमाव गांव से पुलिस ने 15 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार
Rampur, Kaimur | Apr 24, 2026 रामपुर प्रखंड के अमाव गांव से 15 लीटर देसी महुआ शराब के साथ पुलिस ने एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को शाम 6 बजे करमचट थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने कहा कि गिरफ्तार अमाव गांव निवासी रितेश कुमार उर्फ राकेश कुमार बताया जाता है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापामारी किया तो उसके घर से गैलन व बोतल और प्लास्टिक के थैला में देसी महुआ शराब रखकर बेचता था।