बयाना: पेयजल संकट से परेशान महिलाओं ने स्टेट हाईवे किया जाम, आधे घंटे तक लगी रही वाहनों की कतारें
सिंघानखेड़ा गांव में महिलाएं पेयजल संकट से परेशान है। इसी विरोध के चलते करीब 50 महिलाओं ने पानी की किल्लत के विरोध में कुंडा तिराहे के पास हिंडौन स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लग गई।