राशमि: सोमवती अमावस्या पर मातृकुंडिया मंदिर में उमड़ी भीड़, मंगलेश्वर महादेव में भक्तों ने किया जलाभिषेक
सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर मेवाड़ के हरिद्वार के नाम से विख्यात मातृकुंडिया मंगलेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह तड़के 5 बजे से ही भक्तों का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था। उन्होंने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और बेलपत्र, दूध, धतूरा, फल-फूल अर्पित कर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। 'बम-बम भोले' और 'हर-हर महादेव' के जयकारों से पूरा