साहेबपुर कमाल: तेज नारायण 10+2 उच्च माध्यमिक विद्यालय शालिग्रामी में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन
तेज नारायण टेन प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय शालिग्रामी में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।आज गुरुवार को पूर्व से सुनिश्चित कार्यक्रम के अंतर्गत तेज नारायण टेन प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय शालिग्रामी में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां मौके पर मुंगेर कमिश्नर संजय कुमार सिंह,बेगूसराय जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा,बेगूसराय DDC समेत काफी संख्या में अधिकारीगण उपस्थित दिखाई दिए।