जौनपुर: परियांवा गांव में अपनी जमीन पर बाउंड्री वॉल बनाने को लेकर युवक पर हुआ जानलेवा हमला, दीवार भी ढहाई गई
जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के परियांवा गांव में शनिवार की सुबह करीब 10 बजे अपनी जमीन पर बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर विवाद के दौरान एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित सुभाष यादव ने आरोप लगाया कि कुछ दबंगों ने उन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया