जैतपुर: शादी की खुशियां मातम में बदली: कार्ड बांटने निकले पिता की सड़क हादसे में हुई मौत
शहडोल के जैतपुर क्षेत्र में बेटी की शादी के कार्ड बांटने निकले बाबूराम बैगा (45) की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। घटना चकौडिया गांव के पास हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। बेटी की शादी 27 अप्रैल को होनी थी।मामले में सोमवार शाम 4 बजे मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।