मधेपुरा: कारी अनंत उच्च विद्यालय के छात्र रौशन बने इंटर साइंस जिला टॉपर, तीनों संकाय में कुल 11 टॉपर
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा घोषित 12वीं परीक्षा परिणाम में मधेपुरा के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कला संकाय में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर उदाकिशुनगंज की अंजली कुमारी 448 अंक के साथ जिला टॉपर बनीं, जबकि श्री वासुदेव प्लस टू उच्च विद्यालय पुरैनी की कहकशां राही 441 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे।