मधेपुरा: मधेपुरा में आरओबी निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाया जा रहा है, प्रशासन की सख्ती से लोग सहयोग कर रहे हैं
मधेपुरा में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण को लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक कर्पूरी चौक के पास नगर प्रशासन ने अभियान चलाते हुए सड़क किनारे अवैध निर्माणों को हटाया। इस दौरान नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी भी मौजूद रहीं और उन्होंने अभियान की निगरानी की।